राजा तुतनखामुन के मकबरे और खजानों के रहस्यों का खुलासा(The Secrets of King Tutankhamun’s Tomb and Treasures Revealed)
आपने अब तक काफी मकबरों के बारे में सुना होगा और देखा भी होगा, और हम सब काफी अच्छे से जानते हैं कि मिस्र(Egypt) में जो मम्मी मिलती हैं, उन्हें कितनी ज्यादा अहमियत दी जाती है पूरी दुनिया से। और आज की तारीख में भी अगर मिस्र से कोई खोज सामने आती है, तो पूरी दुनिया का ध्यान वहां लग जाता है। यहां पर कई सारी ऐसी कबरे हैं जो शापित हैं और हर एक का अपना अलग-अलग रहस्य है। तो इस ब्लॉग में हम आज ऐसी ही एक मम्मी के बारे में जानेंगे, जो तुतनखामुन के मकबरे(Tutankhamun Tomb) से जानी जाती है।
लेकिन इस खोज को इतना खास क्या बनाता है? क्या यह वस्तुओं की समृद्धि थी, इसके कक्षों में छिपे रहस्यों ने, या वह प्रसिद्ध “श्राप” जो कहा जाता है कि जिन्होंने इसे खोला उन्हें परेशान किया था? यह ब्लॉग आपको तुतनखामुन के मकबरे (Tutankhamun Tomb-KV62), इसके महत्व और भीतर पाए गए बेशकीमती खजानों के रहस्यों से परिचित कराएगा। हम यह भी जानेंगे कि यह मकबरा इतना अनोखा क्यों था और इसकी खोज ने प्राचीन मिस्र के अध्ययन को हमेशा के लिए कैसे बदल दिया।
राजा तुतनखामुन का मकबरा दूसरों से क्यों अलग था?(Why was King Tutankhamun’s tomb different from others?)
जब किंग तुतनखामुन की मृत्यु हुई तो उनकी उम्र लगभग 19 साल थी और वे 18वीं राजवंश से थे। और जितने भी 18वीं राजवंश के राजा थे, उनके मकबरे वैली ऑफ़ किंग्स में पाए गए हैं, जैसे रामेसिस और थुतमोस का मकबरा उस समय वैली ऑफ़ किंग्स न्यू किंगडम का एक प्रमुख कब्रिस्तान था, और यह स्थान लक्सर (Luxor,Egypt) के पास स्थित है। इस घाटी में कुल मिलाकर 60 से अधिक मकबरे हैं, जिनमें कई फिरौन(Kings) और उच्चकक्ष अधिकारी शामिल हैं।
लेकिन इनके मकबरे एक अलग कमरे में और अच्छे तरीके से सजे हुए थे, साथ ही कई कीमती आभूषणों में पाए गए थे। वहीं तुतनखामुन का मकबरा साधारण और बिना किसी खास सजावट के पाया गया है। अब इसके पीछे क्या राज हो सकता है, वो तो अब तक सामने नहीं आया है। फिर भी, इसके बावजूद, इस मकबरे में 5000 से अधिक अद्भुत वस्तुएं थीं, जो इसके खोजे जाने के बाद दुनिया को आश्चर्यचकित कर गईं।
मकबरा सदियों तक कैसे छिपा और संरक्षित रहा?(How did the tomb remain hidden and preserved for centuries?)
यह मकबरा पुराने समय में आय नाइल नदी के बाड़ के मलबे के वजह से ढक गया था। इसके प्रवेश द्वार पर काफी मिट्टी और मलबा था, जिसके वजह से इसे किसी ने नहीं देखा। पर आखिरकार नवंबर 1922 में हॉवर्ड कार्टर(Howard Carter) ने इस मकबरे को ढूंढ निकाला, जो कि इतिहास की सबसे बड़ी खोजों में से एक माना जाता है।
तुतनखामुन का मकबरा(Tutankhamun Tomb) इसलिये खास है क्योंकि यह अब तक बाहरी दुनिया से छिपा हुआ था और बाकी कई सारे मकबरों को लूटा गया था, लेकिन यह मात्र ऐसा एक मकबरा था जो काफी अच्छी स्थिति में और हजारों खजाने, आभूषण, वस्त्र, और अन्य शाही सामान से ढका हुआ मिला। और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि किंग तुतनखामुन की मौत कैसे हुई? यह सवाल आज तक है, कई रिसर्च के बाद भी इसका जवाब सामने नहीं आया है।

किंग तुतनखामुन के मकबरे में क्या पाया गया?(What was found in King Tutankhamun’s tomb?)
इस मकबरे में कई विशिष्ट वस्तुओं के साथ ही रोज़ की जीवन शैली को दर्शाने वाली वस्तुएं भी मिली हैं, जैसे:
-
स्वर्ण सिंहासन और खजाना, जो तुतनखामुन की शाही शक्ति का प्रतीक था और उस पर कुछ चित्र और लेखन थे।
-
कनोपिक जार भी पाए गए, जिसमें उनकी आंतरिक अंगों को रखा गया था।
-
दैनिक जीवन की वस्तुएं जैसे सैंडल, कुर्सियाँ, खाद्य सामग्री और बोर्ड गेम, जो उनके समय के दैनिक जीवन की झलक देती हैं।
-
हथियार जैसे धनुष और छुरे भी थे, जो उस समय की कला-कृति में मौजूद थे। इसके अलावा भी बहोत कुछ पाया गया
क्या तुतांखामुन के मकबरे का श्राप असली था?(Was the curse of King Tutankhamun’s tomb real?)
मकबरे के खोले जाने के लगभग एक साल बाद, लॉर्ड कर्नार्वन, जो कि हॉवर्ड कार्टर के साथ इस मिशन में साथ थे, उनकी अचानक मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के साथ-साथ खुदाई से जुड़े अन्य लोगों पर भी बुरा असर पड़ा। इसी कारण “तुतनखामुन के मकबरे का श्राप” अफवाहों में आया।
यह अफवाहें फैलीं कि प्राचीन जादुई मंत्र थे जो फराओ (राजा) की रक्षा करते थे और कब्र चोरों को दंडित करते थे। हालांकि, इस पर शोध करने के बाद ऐसा कुछ सामने नहीं आया कि शाप के कारण ये मौतें हुईं। शोधकर्ताओं का कहना है कि अधिकांश मौतें प्राकृतिक बीमारियों और सील किए गए कक्षों में विषैले मोल्ड यानी प्राचीन समय में मकबरे की रक्षा के लिए कई विषैली चीजों का प्रयोग किया जाता था उनके संपर्क में आने के कारण हुई थीं, न कि रहस्यमय कारणों से।
आजके समय मैं यह मकबरा वैली ऑफ़ किंग्स luxor Egypt मैं मौजूद है और दर्शकों के लिए एक आकर्षण बन गया है ।

2 thoughts on “किंग तुतनखामुन के मकबरे के रहस्य: Tutankhamun’s Tomb”