June 14, 2025
Syria civil war.jpg

दुनिया का सबसे तबाह देश – इतिहास, युद्ध और संघर्ष(The World’s Most Destroyed Country – Syria Civil War)

हमने कई सारे युद्ध देखे होंगे लेकिन आज जिसके बारेमे हम जानेंगे वो युद्ध सिर्फ एक बच्चे के statement के वजह से हुआ और जिसके वजह से आज पूरा देश बर्बाद होगया। लेकिन आज जिसके बारेमे हम जानेंगे वो युद्ध सिर्फ एक बच्चे के statement के वजह से हुआ और जिसके वजह से आज पूरा देश बर्बाद होगया। ये article Syria civil war के बारेमे है।

दुनिया का सबसे तबाह देश… सीरिया कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है, जैसे इसकी समृद्ध इतिहास, प्राचीन स्थल, और सांस्कृतिक धरोहर। यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे पालमायरा, प्राचीन अलेप्पो शहर, क्रैक डेस शेवालिएर्स, और भी बहुत कुछ। हालांकि, वर्तमान स्थिति में सीरिया आदर्श स्थिति में नहीं है, इसलिए इसे दुनिया का सबसे तबाह देश कहना गलत नहीं होगा। सीरिया 2011 से इस स्थिति में है, यही कारण है कि यह एक युद्ध भूमि बन गया है.

ये युद्ध क्यू हुआ ?(Causes of Syria civil war)


सीरिया में पिछले कई सालों से समुदायिक संघर्ष चल रहा है और बहुत सारे सीरियाई लोगों को इसके वर्तमान राष्ट्रपति पसंद नहीं थे। उनकी सरकार उन्हें पसंद नहीं थी क्योंकि यहाँ पर सबसे ज्यादा जनसंख्या सुन्नी मुस्लिम समुदाय की है और बहुत कम यानी लगभग 16-17% शिया मुस्लिम की है। और जो राष्ट्रपति हैं, अभी सीरिया के बशर अल-असद वो शिया मुस्लिम समुदाय से संबंधित हैं, जिसके कारण समुदायिक संघर्ष बढ़ गए और राष्ट्रपति को अपनी शिया मुस्लिम समुदाय के पक्ष में देखने के कारण सुन्नी समुदाय से बशर अल-असद को विरोध सहना पड़ा।

जैसे-जैसे दिन बीत रहे थे, साल 2007 से 2010 में सीरिया के आसपास के देशों में जो कि तानाशाही के अधीन थे, जैसे कि मिस्र, लीबिया, यमन और जोर्डन, इन देशों में “अरब स्प्रिंग(Arab Spring)” चल रही थी जिसका मतलब इन देशों के लोग अपनी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। और जैसे-जैसे यह खबर फैलने लगी, कहीं ना कहीं सीरिया के राष्ट्रपति को भी ऐसा लगा कि अगर यह बढ़ता रहा तो सीरिया में भी ऐसी ही स्थिति बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। और उन्होंने, यानी बशर अल-असद ने सीरिया की सुरक्षा बढ़ा दी और अपनी सेना को एक आदेश दिया कि अगर कोई विरोध जैसा कुछ दिखे तो तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

लेकिन आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि यह सीरिया में भी विरोध शुरू हुआ लेकिन कैसे? यह सबसे बड़ी बात है, और सीरिया में यह विरोध किसी खबर या किसी लोगों के समुदाय से नहीं बल्कि एक बच्चे के सामान्य से बयान से शुरू हुआ। और यह कहानी शुरू होती है 26 फरवरी 2011 के दिन जब उस बच्चे ने, जिसका नाम मुआविया था, स्कूल की दीवार पर लिखा “Next its your turn Doctor”। बशर अल-असद को वहां के लोग डॉक्टर भी कहते थे क्योंकि वह लंदन से पढ़ाई करके आए थे।

जैसे ही इस दीवार में लिखी बात की खबर सीरिया की सेना को लगी, वे तुरंत उस बच्चे की तलाश शुरू करते हैं। और कुछ समय बाद इस मामले में वे 14 बच्चों को पकड़ भी लेते हैं और उनमें मुआविया भी था। और उसके बाद सेना और पुलिस उन बच्चों को काफी ज्यादा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है, जिसके लिए उन बच्चों के माता-पिता काफी विरोध में थे।

लेकिन जब बच्चों के माता-पिता पुलिस से बच्चों को छोड़ने के लिए कहते हैं तो वहां की पुलिस ने एक बयान दिया कि “उन बच्चों को भूल जाओ, घर जाओ और कुछ और पैदा करो। अगर तुम नहीं संभाल सकते, तो अपनी महिलाओं को भेज दो और हम तुम्हारे लिए और पैदा कर देंगे”। और इस बयान के कारण वो माता-पिता बहुत गुस्से में आ गए और उन्होंने सामान्य विरोध शुरू किए लेकिन वहां की सरकार को इतना अंदाजा नहीं था कि ये छोटे विरोध कब बड़े में बदल जाएंगे और आखिरकार मार्च 2011 में सीरिया के कई बड़े शहरों में इन बच्चों के लिए सरकार के खिलाफ विरोध शुरू हो गए। और ठीक उस दिन से ये विरोध इतने बढ़ गए कि स्थिति सरकार के हाथ से पूरी तरह से निकल गई।

अब स्थिति कुछ ऐसी हो गई थी कि अब तक तो जनता और सेना के बीच लड़ाई चल रही थी, लेकिन अब सेना के कुछ अधिकारी भी जनता के साथ मिलकर विरोध करने लगे और जो सेना के अधिकारी जनता के साथ जुड़ गए, उन्होंने अपनी एक अलग सेना बना ली। तो इस दौरान ISI भी अपना मौका देखकर इस विरोध में नई सेना को समर्थन करता है और ऐसा करते-करते जो देश इसमें शामिल होना चाहते थे वो हो गए और अपने हिसाब से अपना फायदा देखने लगे और सीरिया बन गया एक युद्धक्षेत्र और शुरू हुआ एक नागरिक युद्ध(Civil war)।

सीरिया अब(Syria Now)


सीरिया की हालत अब कुछ ऐसी है कि वहां के लोगों के लिए न तो रहने के लिए अच्छे घर हैं, न वहां रोजगार बचा है, कई सारे लोग शहर और देश छोड़ चुके हैं। लेकिन अब सीरिया का नया राष्ट्रपति अहमद अल-शरा हैं जो 29 जनवरी 2025 से इस पद को संभाल चुके हैं।

लगभग 60 लाख से ज्यादा लोग सीरिया के अंदर विस्थापित हैं, जिन्होंने अपने घर छोड़ दिए हैं और शरणार्थी  कैंपों में रह रहे हैं। ये लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जैसे पानी, खाना, और स्वास्थ्य सेवाएं।

सीरिया की स्थिति अभी भी एक “युद्ध से प्रभावित” देश जैसी है, जहां अमन और शांति का माहौल अभी तक पूरी तरह से वापस नहीं आया है। आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक चुनौतियां बहुत गहरी हैं। युद्ध के कारण काफी लोग अब भी अपनी पुरानी जिंदगी को वापस जीने में सफल नहीं हो पाए हैं, और उन्हें रोज़ नए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीरिया को अभी और समय की जरूरत है, ताकि वह अपने आर्थिक और सामाजिक ढांचे को सुधार सके और लोगों की जिंदगी सुधार सके।

सीरिया की पुनर्निर्माण में सबसे ज्यादा मदद रूस, ईरान, और तुर्की जैसे देश कर रहे हैं लेकिन ये सब कब ठीक होगा और युद्ध कब रुकेगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

Common FAQ’s about Syria Civil War

  1. Syria civil war क्या है?
    सीरिया civil war एक चल रहा बहुपक्षीय संघर्ष है जो 2011 में सीरियाई सरकार, जिसके नेतृत्व में राष्ट्रपति बशर अल-असद हैं, और विभिन्न विपक्षी समूहों के बीच शुरू हुआ था। इसमें विदेशी शक्तियाँ, मिलिशिया और उग्रवादी संगठन भी शामिल हैं।

  2. Syria civil war क्यों शुरू हुआ?
    युद्ध मार्च 2011 में शुरू हुआ, जो शुरुआत में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के रूप में था। ये प्रदर्शन पास के देशों में हुए “Arab Spring” विद्रोहों से प्रेरित थे।

  3. Syria civil war में कौन-कौन लड़ रहा है?
    सीरियाई सरकार, विद्रोही समूह, कुर्दी सेनाएँ, ISIS, विदेशी शक्तियाँ।

  4. Syria civil war के प्रमुख कारण क्या हैं?
    राजनीतिक दमन, धार्मिक और जातीय विभाजन, बाहरी प्रभाव, आर्थिक संघर्ष।

  5. युद्ध ने सीरिया की जनसंख्या को कैसे प्रभावित किया है?
    500,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, और लाखों लोग घायल हुए हैं। 12 millions से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिनमें से कई शरणार्थी के रूप में अन्य देशों में गए हैं। सीरिया की बुनियादी ढांचा, जैसे अस्पताल, स्कूल, और घर, बुरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

  6. सीरिया की वर्तमान स्थिति क्या है?
    सीरियाई सरकार ने देश के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है और स्थिति थोड़ी बेहतर हो रही है।

  7. सीरियाई सरकार का समर्थन कौन कर रहा है?
    सीरियाई सरकार का मुख्य समर्थन रूस, ईरान और हिज़बुल्लाह (लेबनानी उग्रवादी समूह) द्वारा किया जाता है। ये देश सैन्य सहायता, हथियार और वित्तीय मदद प्रदान करते हैं।

  8. विपक्ष का समर्थन कौन कर रहा है?
    विपक्षी समूहों को कुछ देशों से जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका, तुर्की और खाड़ी देशों से विभिन्न स्तरों का समर्थन प्राप्त है।

  9. ISIS ने संघर्ष में क्या भूमिका निभाई है?
    ISIS सीरिया में अराजकता का फायदा उठाकर बड़े क्षेत्रों को कब्जा किया, जिसमें रक्का और मोसुल शामिल हैं। हालांकि ISIS को अधिकांश क्षेत्रों में पराजित कर दिया गया है, फिर भी यह कुछ क्षेत्रों में खतरा बना हुआ है। अमेरिका और अन्य देशों ने ISIS से लड़ने में भाग लिया है।

  10. युद्ध का मानवीय प्रभाव क्या रहा है?
    युद्ध ने चिकित्सा(Medical) आपूर्ति की कमी और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा की तबाही का कारण बना है। लाखों सीरियाई लोग गरीबी में जी रहे हैं, और भोजन, पानी, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताएँ कम हो गई हैं।

  11. अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने युद्ध पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
    संयुक्त राष्ट्र ने शांति वार्ताओं का आह्वान किया है, लेकिन संघर्ष को हल करने के प्रयास बड़े पैमाने पर असफल रहे हैं। कई देशों ने मानवीय सहायता प्रदान की है, लेकिन युद्ध समाप्त करने के लिए कोई एकजुट दृष्टिकोण नहीं अपनाया गया है।

  12. क्या सीरिया में शांति की कोई उम्मीद है?
    हालांकि शांति समझौते हुए है , लेकिन स्थिति अभी भी अत्यधिक जटिल है, जिसमें कई ग्रुप शामिल हैं। कुछ क्षेत्रों में धीरे-धीरे पुनर्निर्माण हो रहा है, लेकिन स्थायी शांति के लिए राजनीतिक समझौता, और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता होगी।

  13. युद्ध ने सीरिया की अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित किया है?
    युद्ध ने सीरिया की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। बुनियादी ढांचा की तबाही, श्रमिकों की हानि, और आर्थिक प्रतिबंधों ने महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को जन्म दिया है। देश की जीडीपी में गिरावट आई है और पुनर्निर्माण के प्रयासों में वर्षों लगेंगे।

  14. सीरिया के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं?
    सीरिया के वर्तमान राष्ट्रपति अहमद अल-शारा हैं, जिन्होंने 29 जनवरी 2025 को पदभार संभाला।

For more updates please join : Facebook

One thought on “दुनिया का सबसे तबाह देश – इतिहास, युद्ध और संघर्ष(The World’s Most Destroyed Country – Syria Civil War)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *