झील बाईकल ( Lake Baikal – The Deepest Freshwater Lake in the World)
Lake Baikal दुनिया की अब तक की सबसे गहरी झील… एक ऐसी झील जिसे हम दुनिया की गहरी ताजे पानी की झील भी कह सकते हैं। हमने आज तक जब भी पानी की बात की है, सिर्फ समुद्र को ही गहरा माना है, लेकिन यह एक ऐसी झील है जो समुद्र को भी जबरदस्त टक्कर देती है। सबसे गहरे समुद्र की गहराई आज तक 36,000 फीट मापी गई है, जबकि यह झील 5,387 फीट गहरी है और यह गहराई के साथ-साथ इसके ताजे पानी के लिए भी प्रसिद्ध है।
यह झील साइबेरिया(Siberia), रूस(Russia) में स्थित है और इसका नाम लेक बाईकल(Lake Baikal) है। माना जाता है कि यह झील करीब 25 million साल पुरानी है और यह एक UNESCO विश्व धरोहर स्थल(World Heritage Site) भी है। यह झील दुनिया के सबसे अधिक ताजे पानी का स्रोत है। यह अपने अंदर दुनिया के 20%-23% अनफ्रीज्ड(unfrozen) ताजे पानी को रखती है।
इसकी लंबाई लगभग 636 किमी है और यह 23,000 क्यूबिक किलोमीटर पानी समेट सकती है, जो सुनने में ही विशाल लगता है। और इस झील के किनारे की लंबाई लगभग 2,100 किलोमीटर है। इसे “साइबेरिया की मणि” (Pearl of Siberia) के नाम से भी जाना जाता है।
पानी की स्पष्टता और तापमान
इस झील का पानी काफी साफ है और कई जगहों पर आप 100 फीट से भी ज्यादा नीचे का क्षेत्र साफ-साफ देख सकते हैं, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले।
इस झील के पानी का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस तक होता है और कई बार यह 0 डिग्री से भी नीचे चला जाता है, जो मौसम के अनुसार बदलता रहता है।
झील में पाई जाने वाली प्रजातियाँ
इस झील में अब तक 2000 से भी ज्यादा जानवरों और पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। कुछ प्रजातियाँ जो सिर्फ यहाँ पाई जाती हैं, जैसे:
- Baikal Seal (Nerpa)
- Golomyanka
- Baikal Sculpins
- Omul Salmon
- Baikal Sturgeon
- Whitefish
- Grayling
- Taimen
- Invertebrates
- Baikal Sponges
- Aquatic Earthworms (पानी में रहने वाले 160 प्रजातियाँ की जलकृमि जो पृथ्वी पर कहीं और नहीं पाई जाती हैं।)
कुछ खास पौधे
- Pinus sylvestris
- Larix sibirica
- Orostachys spinosa
- Pulsatilla turczaninovii
- Stellaria dichotoma
- Pinus sibirica
तो ये कुछ अनोखी और खास प्रजातियाँ हैं जो Lake Baikal पाई जाती हैं। और यहाँ पर आज तक सबसे बड़ी प्रजाति जो मिली है, वह है सिबेरियाई स्टर्जन( Siberian Sturgeon), जिसकी लंबाई 6.5 फीट तक मापी गई है।
नदी का प्रवाह और पीने का पानी
लेक बाईकल का पानी अंगारा नदी(Angara River) के माध्यम से बाहर निकलता है, और यह नदी लेक बाईकल का मुख्य आउटफ्लो है(OutFlow), जबकि झील के अंदर कोई और नदी या धारा का इनपुट नहीं होता।
इस झील का पानी भले ही शुद्ध और साफ है, लेकिन हम इसे सीधे नहीं पी सकते। इसमें कुछ ऐसे सूक्ष्मजीव या बैक्टीरिया हो सकते हैं जो खतरनाक हो सकते हैं। आपको यहां तैरने के लिए भी सुरक्षा का ध्यान रखना पड़ता है, और हर मौसम में यहां तैरना ठीक नहीं होता, इसके ठंडे तापमान के वजह से।
पर्यटन सुविधाएँ
लेक बाईकाल एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, और यहाँ पर्यटकों के लिए कई गतिविधियाँ और आकर्षण उपलब्ध हैं।
-
बोट टूर्स(Boat tours): लेक बाईकाल में बोट टूर्स काफी पॉपुलर हैं। आप झील के शांत और क्रिस्टल-क्लियर पानी पर बोट राइड्स ले सकते हैं।
-
कायाकिंग(Kayaking): अगर आपको साहसिक(adventurous) गतिविधियाँ पसंद हैं, तो आप कायाकिंग कर सकते हैं।
-
शोरलाइन हाइकिंग(Shoreline Hiking): बाईकाल के आसपास कई हाइकिंग ट्रेल्स(hiking trails) हैं जो आपको पहाड़ों, जंगलों और झील के किनारे के दृश्य दिखाते हैं।
-
ओलखोन आइलैंड ट्रेकिंग(Olkhon Island Trekking): ओलखोन आइलैंड, लेक बाईकाल का सबसे बड़ा द्वीप है, और यहाँ ट्रेकिंग करना एक पॉपुलर गतिविधि है।
-
आइस डाइविंग(Ice Diving): अगर आप सर्दी के महीनों में जा रहे हैं, तो आप आइस डाइविंग का मजा ले सकते हैं।
-
कैम्पिंग(Camping): अगर आप प्रकृति के करीब अनुभव करना चाहते हैं, तो लेक बाईकाल के आस-पास कैम्पिंग भी एक अद्भुत विकल्प है।
-
प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोत(Natural Hot Springs): लेक बाईकाल के आस-पास कुछ प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोत भी हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं।
यहां आपको साहसिक कार्यों, प्रकृति अन्वेषण(nature exploration), वन्यजीव दर्शन(wildlife viewing ) और सांस्कृतिक अनुभवों(cultural experiences) का एक बेहतरीन संयोजन मिलेगा। यह झील प्रकृति प्रेमियों(nature lovers), साहसिक खोजियों(adventure seekers) और सांस्कृतिक उत्साही लोगों के लिए एक आदर्श गंतव्य है।