June 15, 2025
Codex Gigas Picture.jpg

कोडेक्स गिगस Codex Gigas: द डेविल्स बाइबिल

“द डेविल्स बाइबल ” का खुलासा: कोडेक्स गिगस का रहस्य

आपने आजतक कई सारी ग्रंथों के बारे में सुना होगा जो किसी ना किसी धर्म और उनके जीने के तरीकों को बताता है, लेकिन क्या आपने ऐसा कभी सोचा कि किसी शैतान ने कोई ग्रंथ बनाया हो? सुनने में शायद थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ऐसा ही एक ग्रंथ है जिसे “कोडेक्स गिगास(Codex Gigas)” कहा जाता है और इस ग्रंथ को  “द डेविल्स बाइबल” के नाम से भी जाना जाता है।

इसके निर्माण से लेकर इसके अस्तित्व तक, हर एक चीज़ एक सवाल ही है और उनमें से सिर्फ कुछ के जवाब हमें मिले हैं। यह ब्लॉग आपको इस असाधारण पुस्तक की दुनिया को समझने में मदद करेगा और साथ ही इसमें पीछे की डरावनी कहानी को भी समझाएगा।

Codex Gigas.jpg
Codex Gigas

कोडेक्स गिगस क्या है, और इसे “द डेविल्स बाइबल” क्यों कहा जाता है?

कोडेक्स गिगस(Codex Gigas) लैटिन भाषा मैं लिखा गया है और इसके बारे में कई कहानियाँ हैं कि इसे किसने और क्यों लिखा, लेकिन कुछ कथाओं के अनुसार यह एक ऐसे संन्यासी द्वारा लिखा गया था जिसने शैतान से एक रात में यह ग्रंथ पूरी करने का वादा किया था जिसका कोई सबूत अबतक नहीं है। इसे “द डेविल्स बाइबिल” नाम इसलिए पड़ा क्योंकि पूरे ग्रंथ में कई बार एक शैतान के अलग-अलग चित्र दिखाए गए हैं।

इस ग्रंथ को “गाइंट बुक(Giant Book)” भी बोला जाता है क्योंकि यह लगभग 3 फीट लंबी, 20 इंच चौड़ी और 165 पाउंड भारी है। कोडेक्स गिगस की रचना 13वीं सदी के प्रारंभ में लगभग 1229 में बेनेडिक्टिन मठ में की गई थी। इसमें धार्मिक ग्रंथ, ऐतिहासिक लेखन, चिकित्सा ज्ञान, जादुई मंत्र और यहां तक कि तंत्र-मंत्र भी शामिल हैं और कई सारे विभागों में लैटिन वल्गेट बाइबिल भी शामिल है।

लैटिन बाइबिल के अलावा, कोडेक्स गिगस में कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जैसे:

  1. चिकित्सा ग्रंथ, जिसमें रोगों के उपचार और इलाज शामिल हैं।

  2. एक कैलेंडर जिसमें स्थानीय बोहेमियन रिकॉर्ड और नेक्रोलॉजी है।

  3. जादुई सूत्र और प्रार्थनाएँ।

कोडेक्स गिगस की भौतिक विशेषताएँ

सामग्री और पृष्ठ: कोडेक्स गिगस में 310 पृष्ठ हैं, जो लगभग 160 पशु चमड़े से बने हैं। मूल रूप से इसमें 320 पृष्ठ थे, लेकिन 10 पृष्ठ रहस्यमय तरीके से हटा दिए गए है और कुछ लोग मानते हैं कि इनमें कोई खतरनाक रहस्य हो सकते हैं।

शैतान का पूरा पृष्ठ चित्रण: कोडेक्स गिगस का सबसे कुख्यात पृष्ठ फोलियो 290 रेक्टो है, जिसमें शैतान का एक पूरा पृष्ठ चित्रण है। इसे एक राक्षसी आकृति के रूप में चित्रित किया गया है, जिसमें लाल आँखें, पंजों वाले हाथ और दो घुमावदार जीभें हैं

आग से बचना: हैरान करने वाली बात यह है कि कोडेक्स गिगस 1697 में स्वीडन के रॉयल कासल में लगी आग से बच गया था।

codex gigas book.jpg
@nilanjana chakraborty

हर्मन द रीक्लूस की कहानी

कोडेक्स गिगस से जुड़ी सबसे आकर्षक कथाओं में से एक हर्मन द रीक्लूस की कहानी है, जो वह संन्यासी है जिसे शैतान के साथ एक सौदा किया था

  • हर्मन को मठ के नियमों का उल्लंघन करने के कारण जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था।

  • मौत से बचने के लिए, उसने वादा किया कि वह एक ऐसी पुस्तक बनाएगा जो मठ को हमेशा के लिए सम्मानित करेगी और जिसमें समस्त मानव ज्ञान होगा।

  • लेकिन कम समय के कारण, उसने शैतान से मदद मांगी। शैतान ने इसके बदले में हर्मन की आत्मा ले ली।

  • हर्मन ने शैतान की चित्र को चेतावनी के रूप में इस ग्रंथ में जोड़ा।

कोडेक्स गिगस कैसे बनाया गया होगा?

जिस तरह से यह लिखा गया है और जिन चीज़ों के इस्तेमाल से लिखा गया, जैसे 160 पशुओं के चमड़े से, तो ऐसा लगता है कि इसको लिखने में सालों लग गए होंगे। लेकिन अब सवाल यह है कि एक इंसान इतने बड़े ग्रंथ को अकेला कैसे लिख सकता है वो भी एक दिन मैं? तो इस बात से हमें शायद अंदाजा आ सकता है कि क्या उस समय शैतान की मदद ली गई थी?

यह ग्रंथ अब स्वीडन के स्टॉकहोम में राष्ट्रीय पुस्तकालय (कुंगलिगा बिब्लियोटेकेट) में संरक्षित किया गया है।

For more updates please join : Facebook

One thought on “कोडेक्स गिगस Codex Gigas: द डेविल्स बाइबिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *